लाइव न्यूज़ :

फेक बिजली बिल पेमेंट के लिए साइबर ठग बना रहे हैं MSEDCL के ग्राहकों को निशाना, कॉल कर भुगतान के लिए लिंक भेजते है अपराधी

By आजाद खान | Updated: January 22, 2022 11:43 IST

MSEDCL का कहना है कि वे कभी भी ग्राहकों के नंबर पर कॉल करके बिल पेमेंट के लिए नहीं कहते हैं। यह एक फेक कॉल है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर ठगों ने बिल पेमेंट के नाम पर MSEDCL ग्राहकों से पेमेंट करने के लिए लिंक भेज रहे हैं। इस मामले में MSEDCL ने साइबर पुलिस से शिकायत की है। MSEDCL अपने ग्राहकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

पुणे: महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के नाम पर फेक बिजली बिल पेमेंट के लिए साइबर ठगों द्वारा कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और अराधियों की तलाश कर रही है। MSEDCL के ग्राहकों द्वारा यह शिकायत की गई है कि उन्हें कुछ दिनों से अंजान नंबर से कॉल आ रहे हैं और उन्हें बिजली बिल के पेमेंट करने को कहा जा रहा है। यही नहीं उन्हें पेमेंट के लिए पेमेंट लिंक भी भेजा जा रहा है जिस पर क्लिक कर बिजली बिल देने की सेवा देना का ऑफर दिया जा रहा है। यह अलग बात है कि MSEDCL ने कंपनी द्वारा इस तरीके से पेमेंट करवाने को फेक बताया है और कहा है कि कंपनी ऑफिशियल तरीके से ही पेमेंट के लिए बोलती है।

क्या है पूरा मामला

साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के प्रबंध निदेशक विजय सिंघली के शिकायत पर साइबर ठग का मामला दर्ज किया है। MSEDCL को शिकायत दर्ज करने के लिए ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा था। शिकायत में MSEDCL ने कहा कि इस तरीके की हरकत से कंपनी की बदनामी हो रही है और इससे छवि भी खराब हो रही है। पुलिस ने इस मामले में अंजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि साइबर ठग MSEDCL के नाम पर बिजली बिल पे करने की बात कह रहे है और उन्हें पेमेंट के लिए लिंक भी भेज रहे हैं। 

MSEDCL ने ग्राहकों को किया अगाह

मामले में MSEDCL सामने आया है और ग्राहकों को अगाह करते हुए कहा कि साइबर ठगों द्वारा यह एक फेक बिल पेमेंट करने की कोशिश है। MSEDCL ने ग्राहकों को इस झांसे में फंसने से रोका है। इस पर MSEDCL के जनसंपर्क अधिकारी निशिकांत राउत ने कहा है कि कंपनी कभी भी इस तरीके से कॉल करके बिल पेमेंट करने को नहीं बोलती है। कंपनी हमेशा ऑफिशियल तरीके से ही बिल पेमेंट करने को कहती है। ऐसे में कंपनी ने ग्राहकों को सावधान रहने की बात कही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली