इलाज के नाम पर सामने आई साधु की करतूत, पीड़ित महिला को अपने शरीर पर तिल दिखाकर संबध बनाने के लिए करता था मजबूर

By आजाद खान | Updated: December 29, 2021 17:31 IST2021-12-29T17:27:36+5:302021-12-29T17:31:52+5:30

महिला ने यह खुलासा किया कि इस अपराध में उसका पति भी शामिल था। मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है।

maharashtra crime news Self proclaimed godman tried to lure women for bad relation send nude videos in pune arrested | इलाज के नाम पर सामने आई साधु की करतूत, पीड़ित महिला को अपने शरीर पर तिल दिखाकर संबध बनाने के लिए करता था मजबूर

इलाज के नाम पर सामने आई साधु की करतूत, पीड़ित महिला को अपने शरीर पर तिल दिखाकर संबध बनाने के लिए करता था मजबूर

Highlightsपुणे में एक साधु द्वारा महिला को संबध बनाने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को अश्लील वीडियो भेजकर गलत डिमांड करता था। मामले में पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम अलर्ट:महाराष्ट्र के पुणे में एक साधु द्वारा इलाज के नाम पर एक महिला से संबध बनाने का आरोप लगा है। इस मामले पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को यह बताया कि उसे दो ट्यूमर है और इसके इलाज के लिए उसे उसके साथ संबध बनाने पड़ेंगे। पुलिस ने यह भी बताया कि इस अपराध में आरोपी उसका पति भी शामिल था। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ऐसे झांसा देकर और कितने लोगों को शिकार बनाया है। यह घटना बीड जिले के पटोदा तालुका के पिंपलवाड़ी का है।

महिला को भेजता था अश्लील वीडियो

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला ने साधु विलास बापुराव पवार उर्फ ​​महाराज पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसे कॉल कर बोला कि उसके पेट में दो ट्यूमर है जिसका इलाज करना होगा। इसके साथ आरोपी ने यह भी बोला कि उसे यह भी पता है कि उसका संबध उसके पति के साथ ठीक नहीं है। महिला ने यह भी कहा कि आरोपी उसे बार बार कॉल करता था और बीमारे से ठीक होने के लिए उसे संबध बनाने पर मजबूर करता था। आरोपी ने महिला को यह भी कहा कि उसे उसके साथ संबध बनाने होंगे जिसके दाहिनी हथेली और गुप्त अंग पर तिल हो। इसके बाद आरोपी महिला को अपने शरीर का वीडियो बनाकर भेजता था और उससे गंदी मांग करता था।

महिला के पति की भी थी मिलीभगत

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि साधु को उसके साथ ऐसा करने के लिए उसके पति ने उसकाया है। उसके मुताबिक, महिला ने अपने पति को साधु से बात करते हुए सुनी थी कि आरोपी उसके आधे शरीर को लकवा मरवा दे। महिला का यह भी कहना है कि उसके पति ने ही उन दोनों के शारीरिक संबध के बारे में साधु को बताया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Web Title: maharashtra crime news Self proclaimed godman tried to lure women for bad relation send nude videos in pune arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे