लाइव न्यूज़ :

CRIME: पत्नी को डांटने पर अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, सीने और सिर पर कई बार वार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 11:19 IST

Maharashtra CRIME: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी पत्नी को डांटने पर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को शहर के हिंगना इलाके में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra CRIME: पत्नी को डांटने पर शख्स ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तारNagpur CRIME: सीने और सिर पर कई बार वार, पत्नी को डांटने पर अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

CRIME: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी पत्नी को डांटने पर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को शहर के हिंगना इलाके में हुई।

उसने बताया कि गोविंद चौखे ने तीखी बहस होने के बाद अपने 36 वर्षीय भाई किसन पर हमला कर दिया। दोनों भाई, अपनी मां और अपने परिवारों के साथ एक ही घर में रहते थे। हिंगना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भाइयों के बीच बहस तब शुरू हुई जब किसन ने गोविंद की पत्नी को किसी पारिवारिक मामले को लेकर कथित तौर पर डांट दिया।

इस बात से गुस्से में आए गोविंद ने किसन के सीने और सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि किसन की मौत चोट लगने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोविंद से पूछताछ की और उसने अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्रनागपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली