लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Crime: तीसरी बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: December 29, 2024 16:40 IST

इस जघन्य अपराध में शामिल व्यक्ति की पहचान कुंडलिक उत्तम काले के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी मैना कुंडलिक को जला दिया। बताया जा रहा है कि काले को इस बात से गुस्सा था कि उसकी एक के बाद एक तीन बेटियां हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस जघन्य अपराध में शामिल व्यक्ति की पहचान कुंडलिक उत्तम काले के रूप में हुई हैमृतक महिला की बहन भाग्यश्री की शिकायत पर जिले के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया हैदंपत्ति की तीन बेटियां छह, चार और एक साल की हैं

Maharashtra Crime:महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया, क्योंकि उसने तीन लड़कियों को जन्म दिया था। इस जघन्य अपराध में शामिल व्यक्ति की पहचान कुंडलिक उत्तम काले के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी मैना कुंडलिक को जला दिया। बताया जा रहा है कि काले को इस बात से गुस्सा था कि उसकी एक के बाद एक तीन बेटियां हो गई हैं। इस वजह से घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे और माहौल खराब रहता था। 

मृतक महिला की बहन भाग्यश्री की शिकायत पर जिले के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। दंपत्ति की तीन बेटियां छह, चार और एक साल की हैं। शिकायत में बताया गया है कि बेटा न होने की वजह से काले अक्सर मैना को प्रताड़ित करता था। गुरुवार को रात करीब आठ बजे उसकी बहन ने मैना को जली हुई हालत में पाया। इसके तुरंत बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है और पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला को जब आग के हवाले किया गया तो उसने आस-पास की दुकानों और अन्य घरों से मदद मांगी, जो आग की चपेट में आ गए।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना