लाइव न्यूज़ :

14 नाबालिगों से छेड़छाड़ के आरोप में कम्प्यूटर टीचर गिरफ्तार, छात्राओं ने कहा- दो महीनों से गलत तरीके से कर रहा था बर्ताव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2020 08:53 IST

महाराष्ट्रः पुलिस ने छेड़छाड प्रकरण की जांच की और बताया कि 14 लड़कियों से छेड़छाड़ की गई है. इस सिलसिले में पुलिस ने 25 फरवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. अदालत ने आरोपी को 2 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नवी मुंबई महापालिका स्कूल की 14 छात्राओं से छेड़छाड़ करने की घटना हाल में सामने आई है. इस प्रकरण में कम्प्यूटर शिक्षक के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई महापालिका स्कूल की 14 छात्राओं से छेड़छाड़ करने की घटना हाल में सामने आई है. इस प्रकरण में कम्प्यूटर शिक्षक के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. नवी मुंबई महापालिका के कार्यश्रेत्र में आने वाले एक स्कूल में एक निजी कंपनी तथा सामाजिक संस्था की ओर से कम्प्यूटर क्लास शुरू किया गया था.

स्कूल के समय में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता था. लेकिन, कम्प्यूटर शिक्षक स्कूल द्वारा तय किए गए समय पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण नहीं देता था. 12 फरवरी को दूसरी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थी स्कूल की ओर से ट्रिप पर गए थे. इसका फायदा उठाकर आरोपी ने पहली, पांचवीं तथा छठी कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल में आने को कहा था.

अगले दिन इसकी जानकारी मिलने पर प्रधानाध्यापिका ने सभी विद्यार्थियों को छुट्टी के दिन स्कूल में बुलाने पर नहीं आने की बात कही. इसके बाद कुछ छात्राएं प्रधानाध्यापिका से मिलीं और उन्हें बताया कि कम्प्यूटर शिक्षक दो महीनों से उनके साथ गलत तरीके से बर्ताव कर रहा है.

छात्राओं से छेड़छाड़ होने का पता चलते ही प्रधानाध्यापिका ने तत्काल संबंधित सामाजिक संस्था को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सामाजिक संस्था ने इस प्रकरण की जानकारी पुलिस थाने को दी.

पुलिस ने इस प्रकरण की जांच की और बताया कि 14 लड़कियों से छेड़छाड़ की गई है. इस सिलसिले में पुलिस ने 25 फरवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. अदालत ने आरोपी को 2 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा है.

टॅग्स :छेड़छाड़महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह