महाराष्ट्र: पैसों को लेकर हुए विवाद में दो समूहों के बीच संघर्ष, नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 27, 2020 05:57 IST2020-04-27T05:57:32+5:302020-04-27T05:57:32+5:30

मुंबई के उपनगर मलाड के कुरार इलाके में पैसों को लेकर हुए विवाद में दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Maharashtra: Clash between two groups in money dispute, nine arrested | महाराष्ट्र: पैसों को लेकर हुए विवाद में दो समूहों के बीच संघर्ष, नौ गिरफ्तार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमुंबई के उपनगर मलाड के कुरार इलाके में पैसों को लेकर हुए विवाद में दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शनिवार की रात को संजय नगर इलाके में हुई।

मुंबई के उपनगर मलाड के कुरार इलाके में पैसों को लेकर हुए विवाद में दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शनिवार की रात को संजय नगर इलाके में हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सरफराज बेग (34) किराने का कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान चार आरोपियों ने उस पर लोहे की छड़ और हथियारों से हमला कर दिया और पानी के कनेक्शन के लिए 15 हजार रुपये के बकाये को लेकर उसे मारने का प्रयास किया।’’

सरफराज और उसके समूह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मय्यूदी अजम्मिया सैय्यद, इंजमाम उर्फ इज्जू मयुद्दीन सैय्यद, तबरेज मयुद्दीन सैय्यद और सूफियान बेग को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। हालांकि इस मामले में सरफराज और उसके दोस्तों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके बाद पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया। 

Web Title: Maharashtra: Clash between two groups in money dispute, nine arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे