लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 15, 2020 14:32 IST

नासिक (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त ठाकरे की रिश्तेदार वीना करांदे और छह अन्य संबंधी एसयूवी में सवार होकर शिर्डी से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसंकरे पुल से गुजरते वक्त कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।करांदे समेत चार लोग घायल हो गए।

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक रिश्तेदार की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह बताया।

हादसा मंगलवार की रात नासिक के सिन्नार में हुआ। नासिक (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त ठाकरे की रिश्तेदार वीना करांदे और छह अन्य संबंधी एसयूवी में सवार होकर शिर्डी से लौट रहे थे।

आरती ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक संकरे पुल से गुजरते वक्त कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। इसमें करांदे समेत चार लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को नासिक के अस्पताल ले जाया गया जहां वीना करांदे के पति अजय करांदे की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा