लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा रेप, आरोपी शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2018 01:09 IST

जिले के भिवंडी में 22 वर्षीय एक महिला के साथ कथित बलात्कार के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक दंपति सहित तीन अन्य पर मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

ठाणे , 15 जुलाई। जिले के भिवंडी में 22 वर्षीय एक महिला के साथ कथित बलात्कार के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक दंपति सहित तीन अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतीश निकलवार ने पीड़िता के साथ अगस्त 2015 और जून 2018 के बीच कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया था। 

ठाणे पुलिस के प्रवक्ता सुखदा नारकर ने कहा कि निकलवार को आज भिवंडी के शांति नगर थाने ने गिरफ्तार किया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा , ‘‘ निकलवार ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ करीब तीन वर्षों तक बलात्कार किया। व्यक्ति ने उसे तीन बार गर्भपात करने के लिए बाध्य किया। धमकी देकर उसने उससे तीन बार धन की भी उगाही की। ’’ 

अधिकारी ने बताया कि निकलवार की परिचित राबिया पीड़िता को नवम्बर 2017 में अपने घर ले गई और उसके पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिला दी। उसके अचेत होने के बाद राबिया ने एक व्यक्ति से उसका बलात्कार करने के लिए कहा। उस व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हुई है। 

पुलिस ने बताया कि उसने पूरे कृत्य का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने पीड़िता को धमकी दी कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी और उससे 43 हजार रुपये की उगाही की। 

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की पीड़ा वहीं खत्म नहीं हुई। इस वर्ष 21 अप्रैल को राबिया के पति ने अपने घर में उसका बलात्कार किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उन्होंने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। 

नारकर ने कहा कि पुलिस ने इस सिलसिले में कल रात संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्रक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये