लाइव न्यूज़ :

BJP यूथ विंग के नेता और उसके रिश्तेदार की बेरहमी से हत्या, 2 हिरासत में, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 10:18 IST

Thane Murder Case: उन्होंने बताया कि तांगडी और उनके रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई तथा हमलावर घटनास्थल से भाग गए।

Open in App

Thane Murder Caseमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा की युवा शाखा के एक पदाधिकारी और उसके एक रिश्तेदार की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ठाणे ग्रामीण जिला इकाई के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तांगडी (42) और उनके रिश्ते के भाई तेजस (22) की सोमवार देर रात खरबाव-चिंचोटी रोड पर खरदी गांव स्थित उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई।

भिवंडी तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि धारदार हथियारों से लैस दो नकाबपोश हमलावर तंगाडी के कार्यालय में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि तांगडी और उनके रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई तथा हमलावर घटनास्थल से भाग गए।

एक अन्य अधिकारी ने देर रात बताया कि उनकी हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की हैं और पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर भिवंडी तालुका पुलिस ने मंगलवार सुबह एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। 

टॅग्स :Maharashtra BJPMaharashtraहत्याक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद