लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में घर में घुसकर BJP नेता समेत 5 की हत्या, चाकू से गोदा फिर अंधाधुंध फायरिंग

By भाषा | Updated: October 7, 2019 10:23 IST

पुलिस के मुताबिक, हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उन्होंने बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे तीन बंदूकधारियों ने भाजपा पार्षद और उसके परिवार की हत्या की। ‘हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था।

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक भाजपा पार्षद और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था। वे खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।’’ उन्होंने बताया कि इस अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उन्होंने बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।’’ इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्तपाल ले जाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

हमले में खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटों प्रेम सागर (26) एवं रोहित (25) और एक अन्य व्यक्ति गजारे की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि यह हमला क्यों किया गया। अधिकारी ने बताया कि बाजारपेठ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

टॅग्स :हत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह