लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पुरस्कार समारोह लू मौत: प्रचंड गर्मी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 12, 20 लोग अस्पताल में भर्ती, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 15:43 IST

maharashtra award function lu death: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर इलाके में ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में कम से कम 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गई थी। इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि दो और लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।कल्याण के 55 वर्षीय व्यक्ति की गंभीर हालत में मौत हो गई।मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। मृतकों में आठ महिलाएं हैं।

ठाणेः नवी मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में लू लगने के बाद इलाज करा रहे एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रचंड गर्मी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। देर रात कल्याण के 55 वर्षीय व्यक्ति की गंभीर हालत में मौत हो गई।

वाशी के एक सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि दो और लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर इलाके में ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में कम से कम 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गई थी। इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए थे।

देर रात एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। मृतकों में आठ महिलाएं हैं। मृतकों में 11 की पहचान ठाणे के विनायक हल्दनकर (55), तुलसीराम वांगड (58), मुंबई के महेश गायकर (42), पालघर निवासी स्वप्निल किनी (30), जयश्री पाटिल (54), रायगढ़ की वंदना पाटिल (62), मुंबई की मंजूषा बोमडे (51), सविता पवार (42), सोलापुर की कलावती व्याचल (46), ठाणे निवासी भीमा साल्वी (58) और पुष्पा गायकर (64) के रूप में हुई है। एक अन्य महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

नवी मुंबई पुलिस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान जब बच्चे और महिलाएं पीने के पानी की तलाश में थे, तो खारघर के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अपनी टीम के साथ उनके लिए पानी ले गए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन दिन से पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास तैनात किया गया था और वे चिलचिलाती धूप के बावजूद कार्यक्रम के बाद भी वहीं डटे रहे।

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंभे कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैदान में थे। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कोई भगदड़ नहीं हुई।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण कई महिलाएं बेहोश हो गईं और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भीड़ के बीच मोटरसाइकिल पर बिठाकर चिकित्सा सहायता केंद्रों तक पहुंचाया और उनकी जान बचाई।

इससे पहले रायगढ़ जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि खारघर और उसके आसपास के पांच अस्पतालों में 44 लोगों को भर्ती कराया गया है। उनमें से 20 का अभी भी इलाज जारी है जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है। खारघर में 306 एकड़ में फैले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोग आए थे। घटनास्थल के सबसे नजदीकी मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने इस बात की जांच की मांग की है कि नवी मुंबई में दोपहर के समय जब तापमान बहुत अधिक होता है तो ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह का आयोजन कैसे किया गया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

धर्माधिकारी के वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान और चिकित्सा शिविरों के साथ-साथ आदिवासी क्षेत्रों में नशामुक्ति कार्यों के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर अनुयायी हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मौतों को ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया था और कहा था कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेमुंबई पुलिसदेवेंद्र फड़नवीसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा