लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की को अगवा कर रातों-रात रचाई शादी, घर में कैद कर करता है रेप!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 8, 2019 03:51 IST

हर्सूल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शेख उमर, शेख इस्माइल, शेख फारुख, समीर भंगारवाला, उमर की मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी महिला जटवाड़ा रोड परिसर की एक कॉलोनी में रहती है।

Open in App

औरंगाबाद में मां-बाप के घर पर नहीं होने का फायदा उठाकर छह लोगों ने नाबालिग लड़की का आधी रात को घर से अपहरण कर लिया। अपने घर पर काजी को बुलाकर उसका एक युवक से जबरन विवाह भी कराया तथा बाद में उसे घर में कैद कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। यह शर्मनाक घटना हर्सूल परिसर में घटी है।

हर्सूल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शेख उमर, शेख इस्माइल, शेख फारुख, समीर भंगारवाला, उमर की मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी महिला जटवाड़ा रोड परिसर की एक कॉलोनी में रहती है। 23 दिसंबर को वह अपनेमूल गांव जालना गई थी, जहां पर उसका मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि उसका पति व्यवसाय के कारण मुंबई और वहां से राजस्थान चला गया था। घर पर 16 वर्षीय लड़की और 14 वर्षीय बेटा था। मौका पाकर आरोपी शेख उमर और उसके साथियों ने 24 दिसंबर की रात तीन बजे घर में प्रवेश किया और उसकी बेटी को जबर्दस्ती अपने साथ ले गए। सुबह पांच बजे लड़की के छोटे भाई ने मां को फोन किया तो मां जालना जिले से औरंगाबाद पहुंची और तीन दिन तक बेटी का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

बेटी जिन्सी थाने में

28 दिसंबर को मुंबई से पति के लौटने पर पूरी हकीकत बताई। उसके बाद पति-पत्नी आरोपी उमर शेख के घर पहुंचे। वहां उमर से पूछताछ करने पर उमर ने बताया कि ‘तुम्हारी बेटी का विवाह हो चुका है और वह अब जिन्सी पुलिस थाने में है, उसने मुझसे राजी-मर्जी से विवाह किया है’। यह सुनकर महिला पति के साथ जिन्सी पुलिस थाने गई। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने लड़की को मां-बाप के हवाले कर दिया।

घर में कैद कर अत्याचार

गांव जाने के बाद महिला ने बेटी को फिर एक बार विश्वास में लेकर पूछताछ की तो पीड़िता ने मां को बताया कि ‘उमर ने घर ले जाने पर काजी को भी घर बुलाया और जबर्दस्ती मेरे साथ विवाह किया। मारपीट कर घर में कैद किया और मेरी इच्छा के बिना उमर ने मेरे साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

मां-बाप को भी धमकाया

शेख उमर ने पीड़िता के मां-बाप को फोन कर कहा कि ‘मैंने तुम्हारी बेटी से विवाह किया है, उसे हमारे घर लाकर छोड़ दो, नहीं तो तुम्हारी बदनामी करूंगा’। इससे घबराकर महिला ने सोमवार की शाम हर्सूल पुलिस थाने में शिकायत लिखाई। पुलिस निरीक्षक मनीष कल्याणकर इस मामले की जांच कर रहे है।

टॅग्स :महाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई