लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ATS ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में मिले विस्फोटक

By भाषा | Updated: August 11, 2018 18:38 IST

एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि एटीएस ने कल मुंबई के निकट नालासोपारा से वैभव राउत, शरद कालास्कर और पुणे से सुधन्वा गोंधालेकर को गिरफ्तार किया।

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त:महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य में विस्फोट को अंजाम देने की कथित साजिश सिलसिले में गिरफ्तार तीन लोगों से संभावित संबंधों होने के सिलसिले में कम से कम 16 लोगों से पूछताछ की है। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि एटीएस ने कल मुंबई के निकट नालासोपारा से वैभव राउत, शरद कालास्कर और पुणे से सुधन्वा गोंधालेकर को गिरफ्तार किया। राउत के आवास और दुकान पर छापेमारी के बाद एटीएस ने 20 देसी बम और बम सर्किट ड्रॉविंग समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किये थे।

एटीएस प्रमुख अतुल चंद्र कुलकर्णी ने कहा कि वे इस बात की जांच करेंगे कि क्या गिरफ्तार लोगों के अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से भी कोई संबंध थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने नालासोपारा, पुणे, सतारा, सोलापुर और राज्य में अन्य जगहों पर कम से कम 16 अन्य लोगों से तीन लोगों के साथ संदिग्ध संबंधों के सिलसिले में पूछताछ की है। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि क्या और गिरफ्तारियां होने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस उनके मोबाइल फोन की जांच करके इस बात का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि क्या गिरफ्तार लोग समान सोच वाले सोशल मीडिया समूहों का हिस्सा थे। उनके मोबाइल फोन विश्लेषण के लिये फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं में भेजे जाएंगे। राउत के कथित सोशल मीडिया एकाउन्ट में इस बात का उल्लेख था कि वह दक्षिणपंथी समूह सनातन संस्था से जुड़ा हुआ है। हालांकि, समूह ने कल इस बात से इंकार किया कि वह उसका सदस्य था। मुंबई की एक अदालत ने गिरफ्तार तीन लोगों को 18 अगस्त तक एटीएस की हिरासत में कल भेज दिया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह