लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ATS ने ISIS से जुड़े 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल जब्त

By स्वाति सिंह | Updated: January 23, 2019 11:54 IST

एटीएस ने उनके पास एसिड पाउडर, धारदार हथियार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड जब्त किए हैं। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि ये आतंकी घटनाओं को कहां अंजाम देने के फिराक में थे।

Open in App

महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को आतंकवादी संगठन आईएस से संबंध रखने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। खबरों कि मानें तो बताया जा रहा है कि इनमें से 4 औरंगाबाद से और 5 युवक ठाणे के मुम्ब्रा से पकड़े गए हैं। गिरफ्तार हुए आतंकियों में एक नाबालिग भी शामिल है। 

एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक समूह के सदस्य सभी नौ संदिग्ध आतंकवादियों को पिछले दो दिनों में एटीएस के दलों ने पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर एटीएस ने कई सप्ताह तक नौ लोगों पर नजर रखी और उनके बारे में संबंधित सूचनाएं जुटाई। जब यह पता चला कि वे सक्रिय हो सकते हैं तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ठाणे के मुंब्रा शहर में अमृत नगर, कौसा, मोती बाग और अलमास कॉलोनी इलाकों और औरंगाबाद की कैसर कॉलोनी, राहत कॉलोनी और दमडी महल इलाकों में सोमवार को देर रात और मंगलवार को तड़के छापे मारने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एटीएस के अधिकारियों ने समूह से कुछ रसायन, तेजाब की बोतलें, धारदार चाकू, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और कुछ सिम कार्ड बरामद किए।उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून और बॉम्बे पुलिस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पालघर जिले से गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि वे लोग बिना वैध दस्तावेजों के देश में प्रवेश कर गये थे और पिछले दो साल से नलसोपरा में तुलीज थाना क्षेत्र इलाके में रह रहे थे।

उनकी पहचान शमसुर शेख, मोसिया मुल्लाह, कोटिल खलीफा, जहांगीर आलम और मोफिश शेख के रूप में हुई थी। अधिकारी ने बताया कि सभी पांचों लोगों के खिलाफ पासपोर्ट कानून और विदेशी नागरिक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज