लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: प्रेमिका के कहने पर पिता ने अपने 2 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, नाले में फेंका शव; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2023 12:31 IST

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की है हत्या के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में पिता ने अपने 2 साल के बेटे को जान से मारा हत्या के बाद नाले में फेंका शव आरोपी पिता गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने अपने ही दो साल के बेटे की बेहरमी से हत्या कर दी और अपराध को छुपाने के लिए उसे नाले में फेंक दिया।

इस सनसनीखेज अपराध का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपराधी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की है हत्या के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शख्स का शादी के बाद भी दूसरी महिला के साथ संबंध था।

अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए ही शख्स ने दो साल के मासूम को मार डाला। शख्स ने अपनी प्रेमिका द्वारा शादी करने की शर्त पर बेटे को जान से मार दिया क्योंकि प्रेमिका ने उसके सामने ये शर्त रखी थी कि वह उससे तभी शादी करेगी जब वह बच्चे को मार डाले।  

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बुधवार को शाहू नगर थाने के केमकर चौक के पास माहिम-सायन क्रीक लिंक रोड पर बच्चे का शव बरामद हुआ है।

शव एक प्लास्टिक की थैली में था और मृतक के सिर और दाहिनी कलाई को चूहों ने काट लिया था। पीड़ित की शुरुआत में पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में छानबीन की तो मृतक बच्चे की मां तक पहुंची। 

बच्चे के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान शव मिलने के बाद बच्चे की पहचान कराई गई तो पूरा मामला सामने आया।

पुलिस ने जांच की तो उन्होंने पाया कि आरोपी पिता धारावी की झुग्गी में रहता है और वह एक कारखाने में दर्जी का काम करता है। 

आरोपी पिता ने बेटे को चॉकलेट देने का झांसा देकर उसे उसकी माँ से ले लिया और गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने बच्चे के शव को माहिम क्रीक में फेंक दिया।

आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 362 (अपहरण) और अन्य के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह