Maharashtra: गर्लफ्रेंड ने रिलेशनशिप खत्म करना चाहा तो बॉयफ्रेंड ने लिया बदला, घर पर चलाई गोली
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2025 14:51 IST2025-01-18T14:48:03+5:302025-01-18T14:51:20+5:30
Maharashtra: परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो उसने बंदूक निकालकर महिला के भाई पर गोली चला दी हालांकि महिला का भाई बच गया।

Maharashtra: गर्लफ्रेंड ने रिलेशनशिप खत्म करना चाहा तो बॉयफ्रेंड ने लिया बदला, घर पर चलाई गोली
Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने कथित तौर पर प्रेमिका के संबंध समाप्त करने के बाद उसके घर पर गोलीबारी करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह अंबेजोगाई में हुई और इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि आरोपी गणेश पंडित चव्हाण अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया और उसके साथ तीखी बहस की, जब उसके (महिला) परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो उसने बंदूक निकालकर महिला के भाई पर गोली चला दी हालांकि महिला का भाई बच गया।
अधिकारी ने बताया कि चव्हाण को घटना के चार घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया, पुलिस ने उसके पास से हथियार और कुछ गोलियां जब्त की हैं।