लाइव न्यूज़ :

मेल टीचर रोज देता था अफेयर के ताने, तंग आकर छठी की छात्रा ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2018 14:10 IST

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल बिल्डिंग से छलांग लगा दी है। छात्रा की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

Open in App

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल बिल्डिंग से छलांग लगा दी है। छात्रा की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि स्कूल का एक शिक्षक उसे अक्सर चिढ़ाता था और लड़के से अफेयर का ताना मारते रहता था। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया है। छात्रा के पिता ने कोशिश की एफआईआर दर्ज कराने की लेकिन पुलिस ने केवल शिकायत दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।

टीओआई के मुताबिक शिकायत पत्र  16 जनवरी को स्कूल के दो शिक्षकों ने क्लास के सामने छात्रा को ताना मार काफी जलील किया। साथ ही बार-बार लड़के से अफेयर वाली बात को लेकर ताना मारते रहते हैं। छात्रा ने टीओआई को बताया कि, 'दोनों टीचर्स ने ना केवल मुझपर झूठे आरोप लगाकर मुझे परेशान किया बल्कि मेरी डांस टीचर से यह भी कहा कि मुझे स्कूल के फंक्शन के लिए चल रही रिहर्सल में शामिल ना करें। इससे मुझे बहुत बुरा लगा और मैंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया।' 

वहीं, स्कूल प्रशासन अफेयर वाली बात से साफतौर पर इंकार कर रहा है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रा का पैर फिसल गया था। जबकि छात्रा के पिता का कहना है कि वह स्कूल में इस बात की शिकायत पहले भी दर्ज करा चुके हैं। तब उनको इस बात का भरोसा दिलाया गया था कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा