लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पांच साल की बच्ची से किया यौन शोषण, MNS ने आरोपी को पीटा, कहा-यहां भी होगा गुजरात जैसा हाल

By स्वाति सिंह | Updated: October 9, 2018 11:47 IST

ठाणे पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि वह बच्ची को पार्क के एक कोने में ले गया और वहां उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया।

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे में एक पार्क में पांच साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ट्रक ड्राइवर जगदीश रामलखन राय गत गुरुवार को वागले एस्टेट इलाके में एक पार्क में गया । 

उसने वहां खेल रही लड़की को कुछ लालच देकर फुसलाया।

ठाणे पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि वह बच्ची को पार्क के एक कोने में ले गया और वहां उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के समीप से गुजर रहे व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर और उसे श्री नगर पुलिस थाने को सौंप दिया।

वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद पुलिस ने पीड़िता का पता लगाया, उसके माता-पिता को पुलिस थाने बुलाया तथा सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस बीच, एक राजनीति दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोपी का पता लगाया और उसकी पिटाई कर दी।

 नारकर ने बताया कि बहरहाल, पुलिस ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उस पर आईपीसी तथा पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मनसे के जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने बताया कि यह 53 वर्षीय आरोपी बिहार का मूल निवासी है और इसने बच्ची  के साथ यौन शोषण किया था।

जाधव ने चेतावनी देते हुए कहा 'अगर यूपी-बिहार के लोगों ने अपनी हरकते बंद नहीं की उन्हें भी अपने अंदाज में जवाब देना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसी हरकते नहीं रुकी तो यहां भी गुजरात जैसा हाल होगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई