लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में 12 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म, आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 15, 2019 16:29 IST

श्रीनगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय पीड़ित सोमवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर गया था।

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक नाबालिग लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान शहर के वागले एस्टेट इलाके के हनुमान नगर निवासी रवींद्र शर्मा (48) के रूप में की है।

श्रीनगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय पीड़ित सोमवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर गया था।

अधिकारी ने कहा, "काफी समय बाद भी उसके घर नहीं लौटने से चिंतित पीड़ित की मां ने उसकी तलाश शुरू की और इस दौरान उसे पड़ोस में एक घर के अंदर उसके रोने की आवाज सुनाई दी।" 

उन्होंने कहा, "अपनी मां को देखकर लड़का रोता हुआ घर से बाहर निकल आया। उसने आरोपी को घर के अंदर आपत्तिजनक अवस्था में पाया। उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने उसे पकड़ लिया।" 

ठाणे पुलिस के प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि स्थानीय लोग आरोपी को पुलिस स्टेशन लेकर आये जहां उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई