लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 32 वर्षीय शख्स ने 5 साल की मासूम के साथ की रेप करने की कोशिश, फिर कर दी हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 08:50 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में 5 साल की मासूम के साथ 32 वर्षीय व्यक्ति ने रेप करने की कोशिश की और इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक में रविवार को सात वर्षीय बच्ची से उसके 27 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। हाल ही में उन्नाव और हैदराबाद रेप मामले को लेकर देशभर में लोगों के बीच रोष देखा गया।

देशभर में महिलाओं और बच्चियों के बलात्कार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बावजूद मासूम के साथ बलात्कार के मामले थम नहीं रहे हैं। एक ऐसी ही खबर महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही है, जहां 5 साल की मासूम के साथ रेप करने की कोशिश की और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नागपुर के कमलेश्वर इलाके में 32 वर्षीय एक शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में उन्नाव और हैदराबाद रेप मामले को लेकर देशभर में लोगों के बीच रोष देखा गया। लोग महिला सुरक्षा को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया।

 

सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार का आरोपी व्यक्ति पकड़ा गया

महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को सात वर्षीय बच्ची से उसके 27 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कैलास कोकानी के तौर पर हुई है और क्षेत्र के नाराज लोगों ने उसकी पिटायी करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। 

अधिकारी ने बताया कि कोकानी ने बच्ची को उसके साथ अपने घर पर खेलने और टेलीविजन पर कार्टून दिखाने के नाम पर फुसलाया और दोपहर में उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इससे पहले गुरुग्राम में स्कूल से लौटते समय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकेन ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को दोपहर के आसपास फरुख नगर पुलिस थानाक्षेत्र में हुई और लड़की के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

टॅग्स :महाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह