लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः नाबालिग लड़के का अपहरण करने के आरोप में 17 वर्षीय लड़की गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 4, 2019 09:08 IST

11 वर्षीय पीडि़त लड़के की मां ने बताया कि उनका बेटा शनिवार दोपहर बाद ट्यूशन क्लास के लिए निकला था. शाम को अज्ञात महिला ने उसे फोन कर उसके बेटे को वापस करने के एवज में 6 लाख रुपए की मांग की.

Open in App

ठाणे, 3 मार्चः जिले की एक 17 वर्षीय लड़की को फिरौती के लिए नाबालिग लड़के का अपहरण करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. शांति नगर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक ममता डिसूजा के अनुसार 11 वर्षीय पीडि़त लड़के की मां ने बताया कि उनका बेटा शनिवार दोपहर बाद ट्यूशन क्लास के लिए निकला था. शाम को अज्ञात महिला ने उसे फोन कर उसके बेटे को वापस करने के एवज में 6 लाख रुपए की मांग की.

डिसूजा ने कहा कि फोन करने वाली ने बच्चे की मां को यह धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस से संपर्क किया तो उसके लड़के को मार दिया जाएगा. अपहरणकर्ता ने उसकी मां को एक बैग में पैसे लाने और भिवंडी शहर में शिवाजी चौक के पास उसे एक बाइक पर रख देने को कहा. उन्होंने बताया कि जब महिला इस वारदात के बारे में बताने के लिए ज्वैलरी दुकान में काम कर रहे अपने पति के पास गई तब उसने अपने बेटे को दुकान के समीप क्वार्टर गेट रोड पर पाया.

बच्चे ने मां को बताया कि जब वह ट्यूशन से लौट रहा था तब एक आंटी उसे पकड़ कर ले गई थी, लेकिन वह उसे चकमा देकर अपने पिता की दुकान पर आ गया. पुलिस के अनुसार बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया. अपहरणकर्ता के कथनानुसार बच्चे की मां ने बैग उसी स्थान पर रख दिया.

बैग लेने के लिए बुर्का पहनी हुई एक लड़की जैसे ही वहां आई पुलिस ने उसे दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैसे के लिए उसने लड़के का अपहरण किया था. डिसूजा ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 364-ए के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उसे सुधार गृह में भेज दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा