UP: शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी के कोख में मिला 4 महीने का बच्चा, महिला के गर्भवती होने पर फिर जो हुआ...जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 18, 2022 11:10 IST2022-06-18T09:39:31+5:302022-06-18T11:10:21+5:30

मामले में पति का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे धोखे में रख कर यह शादी करवाई है। इस मामले में अब वह इन्साफ चाहता है।

maharajganj women found 4 month pregnant after 1.5 month new marriage husband file case up crime news in hindi | UP: शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी के कोख में मिला 4 महीने का बच्चा, महिला के गर्भवती होने पर फिर जो हुआ...जानें पूरा मामला

UP: शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी के कोख में मिला 4 महीने का बच्चा, महिला के गर्भवती होने पर फिर जो हुआ...जानें पूरा मामला

Highlightsउत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शादी के बाद एक नया खुलासा हुआ है। यहां पर शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी के गर्भवती होने की बात सामने आई है। यहां पर शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी के गर्भवती होने की बात सामने आई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक नवविवाहिता के पेट में बच्चा होने से उसके पति ने थाने में शिकायत कर डाली है। दरअसल, डेढ़ महीने पहले ही इनकी शादी हुई थी और इस दौरान महिला की अचानक हालत खराब होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। मामले में महिला के पति का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ धोका दिया है और उन्हें मालूम होने के बाद भी की उनकी बेटी गर्भवती है, उन लोगों ने यह बात उससे छुपाई थी और शादी होने दिया था। वहीं इस पर लड़के के ससुराल वालों के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर डेढ़ महीने पहले एक जोड़े की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बात अचानक महिला का पेट दर्द करने लगा जिसके बाद उसे दवाई दिलाई गई थी। लेकिन दवाई के बाद भी जब महिला को आराम नहीं हुआ तो महिला के ससुरालवालों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई लेकर गए थे। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाने के बाद महिला की जांच की गई और अल्ट्रासाउंड में यह पता चला कि वह प्रेगनेंट है। यह खबर मिलते ही महिला के ससुराल वाले भड़क गए और बवाल करने लगे। 

पति ने ससुराल वालों के खिलाफ की शिकायत

इस घटना के बाद पति ने ससुराल वालों के खिलाफ कोल्हुई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पति ने महिला, उसके मां-बाप और महिला के रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामले में पति का कहना है कि उसके ससुराल वालों को इस बात की खबर थी कि उसकी बेटी गर्भवती है फिर भी उसे धोखे में रखकर यह शादी कराई गई थी। पति का अब कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है और उसे उसके मैके भेजना चाहता है। 

मामले में कोल्हुई थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि इस केस के वे जांच कर रहे है और इस पर जल्दी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी एक साथ रह रहे है। 
 

Web Title: maharajganj women found 4 month pregnant after 1.5 month new marriage husband file case up crime news in hindi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे