महाराष्ट्र: 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ 6 महीने तक 10 लोगों ने किया रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 12, 2020 14:25 IST2020-02-12T14:25:19+5:302020-02-12T14:25:19+5:30

Maharashtra's Solapur Rape case: पुलिस के मुताबिक पीड़िता काफी दिनों से तनाव में थी। उसे मंदिर के बाहर रोता हुआ देखा गया था। फिर उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पहले पुलिस ने पीड़िता को समझा-बुझाकर विश्वास में लिया तब जाकर पीड़िता ने सारी सच्चाई बताई।

Maharahstra: 16-yr-old Dalit girl raped by 10 men over 6 months, 5 arrested | महाराष्ट्र: 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ 6 महीने तक 10 लोगों ने किया रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी।अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं।

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ 10 लोगों के कथित तौर पर छह महीने तक बलात्कार करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से पांच को भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता दलित समुदाय से आती है। मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों ने मंगलवार को लड़की को मंदिर के बाहर रोता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सोलापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ बच्ची तनाव में थी लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर विश्वास में लिया, जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और 10 में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि लड़की और कुछ आरोपी दोस्त थे। बाद में कुछ और लोग इस अपराध में शामिल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो छह महीने तक उसे अलग-अलग जगह ले जाते रहे और जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि विजापुर नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी, जो घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम करती है।

Web Title: Maharahstra: 16-yr-old Dalit girl raped by 10 men over 6 months, 5 arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे