लाइव न्यूज़ :

असम: नाबालिग के यौन शोषण और हत्या मामले में एसपी के बाद मजिस्ट्रेट की भी हुई गिरफ्तारी, इस आरोप में पकड़े गए फरार जज

By भाषा | Updated: November 12, 2022 07:57 IST

बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी के अलावा जो सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का जवान है, कई अन्य सरकारी कर्मचारी - तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाने के प्रभारी और तीन डॉक्टर भी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में नाबालिग के यौन शोषण-हत्या के मामले एक फरार जज की भी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले मामले में कई सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।ऐसे में जज की गिरफ्तारी पर सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने यह कहा है।

दिसपुर:असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि राज्य के दरांग जिले में 13 वर्षीय एक लड़की के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में ‘‘अपना दायित्व नहीं निभाने’’ के आरोप में एक मजिस्ट्रेट को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली पीड़ित लड़की जून में अपने नियोक्ता के घर में फंदे से लटकी मिली थी। 

मामले में इन लोगों की पहली ही हो चुके है गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी के अलावा, जो सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का जवान है, कई अन्य सरकारी कर्मचारी - तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाने के प्रभारी और तीन डॉक्टर पहले ही मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अत्यधिक पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच करने के लिए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘‘मजिस्ट्रेट को आज गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईडी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी), अतिरिक्त एसपी (जिले के), धूला थाने के ओसी और तीन डॉक्टरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।’’ 

सरकारी अधिकारियों पर मानदंडों को पालन नहीं करने का लगा आरोप

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ए. वाई. वी. कृष्णा ने कहा कि गिरफ्तार सरकारी अधिकारियों ने मानदंडों का पालन नहीं किया और मामले को आत्महत्या की घटना बताकर बंद करने के लिए झूठी रिपोर्ट दी। 

मामले में स्थानीय मजिस्ट्रेट फरार थे

सीआईडी, जिसने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था, ने गुरुवार को कहा था कि स्थानीय मजिस्ट्रेट आशीर्वाद हजारिका फरार है। शर्मा ने कहा कि यह मामला असम पुलिस के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पीड़िता के अंतिम संस्कार के एक महीने से अधिक समय बाद उनके निर्देश पर नए सिरे से जांच शुरू की गई थी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअसमहेमंत विश्व शर्माPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?