लाइव न्यूज़ :

मदरसा के शिक्षक ने घर में अकेले पाकर 9 वर्षीय बच्ची से किया बलात्कार, केस दर्ज

By भाषा | Updated: August 10, 2020 19:20 IST

शिक्षक रविवार को वह बच्ची के घर उसे पढ़ाने पहुंचा और घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार करने के बाद वहां से फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजब बालिका ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तब परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस में दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम-2012 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के खमारडीह थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने मदरसा शिक्षक मौलाना अरशद रहमानी (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी रहमानी पंडरी क्षेत्र में मदरसा में शिक्षक है। वह बच्ची को अरबी पढ़ाने उसके घर जाता था। रविवार को वह बच्ची के घर उसे पढ़ाने पहुंचा और उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार करने के बाद वहां से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बाद में जब बालिका ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस में दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रहमानी को भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम-2012 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रहमानी भिलाई का रहने वाला है तथा वह पिछले तीन-चार वर्ष से मदरसे में रह रहा है। 

टॅग्स :रेपछत्तीसगढ़केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई