लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोर्ट की कार्यवाही के दौरान वीडियो बना रही महिला गिरफ्तार, पीएफआई से है संबंध

By भाषा | Updated: January 29, 2023 11:38 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया जो कोर्ट के अंदर चल रही कार्यवाही का वीडियो बना रही थी। एक वकील के शक होने के बाद महिला को पकड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ी महिला इंदौर में कोर्ट से गिरफ्तार।महिला को अदालत की कार्यवाही का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।बजरंग दल नेता तनु शर्मा से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान का वाकया, वीडियो को पीएफआई को भेजा जाना था।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित तौर पर संबंध रखने वाली 30 वर्षीय एक महिला को अदालत की कार्यवाही का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश रघुवंशी ने बताया कि बजरंग दल नेता तनु शर्मा से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान उनके वकील अमित पांडे और सुनील विश्वकर्मा ने इंदौर जिला अदालत परिसर की अदालत संख्या 42 के अंदर एक महिला को शनिवार को वीडियो बनाते हुए देखा।

महिला वकीलों की मदद से पकड़ी गई

राजेश रघुवंशी ने बताया, “दोनों अधिवक्ताओं ने महिला पर शक जताते हुए महिला अधिवक्ताओं की मदद से उसे पकड़ लिया और फिर एमजी रोड पुलिस को सूचना दी। महिला को शनिवार शाम को पहले हिरासत में लिया गया और बाद में रात को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।”

रघुवंशी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला की पहचान इंदौर की सोनू मंसूरी के रूप में हुई और उसने खुलासा किया कि वरिष्ठ वकील नूरजहां खान ने उसे वीडियो बनाने का काम सौंपा था तथा इस वीडियो को पीएफआई को भेजा जाना था। रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे इस काम के लिए तीन लाख रुपये दिए गए थे, जिसे बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मंसूरी से पीएफआई से उनके कथित संबंधों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है। उसे रविवार दोपहर को अदालत में पेश किया जाएगा। रघुवंशी ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है और ठोस सबूत मिलने पर वकील नूरजहां खान के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :Madhya PradeshIndoreक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा