लाइव न्यूज़ :

पति ने दी दर्दनाक मौत, पत्नी के मुंह, आंख और नाक में डाला फेवीक्विक ग्लू, ऐसे गई जान

By भाषा | Updated: August 4, 2018 20:47 IST

घटना तब सामने आई जब आरोपी का नाबालिग बेटा घर वापस लौटा और उसने अपनी मां को मृत पाया। 15 वर्षीय बालक की शिकायत पर पुलिस ने हल्केराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

Open in App

विदिशा, 4 अगस्त: विदिशा में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्विक चिपकने वाला सिन्थेटिक ग्लू डाल दिया। इससे दम घुटने से महिला की मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एन शर्मा ने आज बताया कि राजपूत कॉलोनी में रहने वाले हल्केराम कुशवाह :40: ने कल अपनी पत्नी दुर्गा बाई के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्वीक ग्लू :टूटी चीजों को जोड़ने वाला द्रव: डाल दिया। इससे दम घुटने से दुर्गा बाई की मौत हो गई। उन्होने बताया कि आरोपी ने अपने दोनों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया और इस वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि घटना तब सामने आई जब आरोपी का नाबालिग बेटा शाम को घर वापस लौटा और उसने अपनी मां को मृत पाया। 15 वर्षीय बालक की शिकायत पर पुलिस ने हल्केराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिये तलाश शुरू कर दी है।

बालक ने पुलिस को बताया कि उसका पिता शराब पीकर उसकी मां से अक्सर झगड़ा करता था और इससे पहले भी वह जहर देकर मां को मारने की कोशिश कर चुका है।

इससे पहले रीवा जिले में मई 2016 को शराब पीकर एक रात को घर वापस लौटने पर संतोष विश्वकर्मा को सबक सिखाने के लिये उसकी पत्नि विजयकांत लक्ष्मी ने उसकी आंख में फेवीक्वीक ग्लू डाल दिया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद