लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति पर चलेगा रेप का केस, FIR दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 08:00 IST

Open in App
ठळक मुद्दे28 साल की युवती ने शिकायत में बताया कि वो अपने डॉगी के इलाज के लिए वेटरनरी यूनिवर्सिटी के अस्पताल गई थी.कुलपति प्रयाग दत्त नौकरी देने के नाम पर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे.

यौन शोषण के आरोपों से घिरे वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रयागदत्त जुआल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. जबलपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुलपति के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है. एक युवती की शिकायत पर कुलपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने जुआल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

28 साल की युवती ने शिकायत में बताया कि वो अपने डॉगी के इलाज के लिए वेटरनरी यूनिवर्सिटी के अस्पताल गई थी. वहां उसकी मुलाकात कुलपति जुआल से हुई. दोनों के बीच बातचीत और आना-जाना बढ़ा. बस उसके बाद कुलपति प्रयाग दत्त नौकरी देने के नाम पर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे. मार्च 2018 में रीवा में भी उससे दुष्कर्म किया गया.

युवती ने इसकी शिकायत महिला थाना और संबंधित अफसरों से की. कार्रवाई न होने पर उसने जबलपुर जिला अदालत में परिवाद दायर किया था. अदालत ने कुलपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. जिला अदालत के फैसले के खिलाफ कुलपति ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था, स्टे बीते सप्ताह समाप्त हो गया. स्टे हटते ही युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रयाग दत्त जुआल पर रेप का केस दर्ज कर लिया. 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना