लाइव न्यूज़ :

600 रुपये चुराने पर पिता ने पुत्र को पीट-पीट कर मार डाला, पेड़ पर उसकी लाश को लटका दिया

By बृजेश परमार | Updated: July 4, 2020 19:18 IST

हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना घट्टिया में हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। 28 जून को विक्की राजपूत निवासी जेथलटेक केखेत की मेड ग्राम पिपलई में मृतक संदीप पिता अर्जुन बागरी उम्र 14 साल कि लाश पेड़ पर टगी थी, जिसे उसके परिजनों ने पेड़ से उतार ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देथाना घट्टिया पर मर्ग कं.32/28.06.2020 धारा 174 दप्रस. पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।मृतक की शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि मृतक के सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर, गला दबाकर हत्या की गई हैं। जांच के उपरांत अपराध कमांक 316/ 29.06.2020 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे़ं लिया गया।

उज्जैनः 600 रुपए चुराने पर पिता अर्जुन बागरी ने पुत्र संदीप को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में इसे हादसा साबित करने के लिए पेड़ पर उसकी लाश को लटका दिया।

हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना घट्टिया में हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। 28 जून को विक्की राजपूत निवासी जेथलटेक केखेत की मेड ग्राम पिपलई में मृतक संदीप पिता अर्जुन बागरी उम्र 14 साल कि लाश पेड़ पर टगी थी, जिसे उसके परिजनों ने पेड़ से उतार ली थी।

थाना घट्टिया पर मर्ग कं.32/28.06.2020 धारा 174 दप्रस. पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। प्रथम दृष्टयानिरीक्षण घटनास्थल एवं मृतक की शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि मृतक के सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर, गला दबाकर हत्या की गई हैं।

मर्ग जांच के उपरांत अपराध कमांक 316/ 29.06.2020 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे़ं लिया गया। अंधे कत्ल के खुलासे के लिए गठित टीम के द्वारा उक्त अपराध में स्थानीय नागरिकों एवं मुखबीरों से सतत चर्चा की, जिसमें मृतक के पिता अर्जुन बागरी, उम्र 40 साल से पूछताछ करने पर उसने बताया, कि उसकेपुत्र संदीप बागरी ने 600 रुपए चुरा लिए थे, इसी बात को लेकर उसने संदीप को थप्पड़ मारा तो संदीप आरोपी अर्जुन बागरी के हाथ से छुटकर जंगल की ओर भागा.

इस पर उसके पीछेअर्जुन बागरी भी लट्ठ लेकर भागा। विक्की राजपूत के खेत की मेड़ पर आलरखा (सफेद खाखरा पेड) के पास संदीप के सिर में अर्जुन ने दो-तीन बार लट्ठ से वार किया. जिससे संदीप जमीन पर गिर गया। अर्जुन बागरी ने हत्या का अपराध छुपाने की नियत से मृतक संदीप की शर्ट को उतार कर संदीप के गले में फंदा बना कर पेड़ की डाल पर लटका कर हत्या के अपराध को छुपाकर, उसे आत्महत्या की घटना में परिवर्तन करने का प्रयास किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशहत्याकांडउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO