लाइव न्यूज़ :

उज्जैनः कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ युवा महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:58 IST

इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विधायक के बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों की जांच की जा रही है।

इंदौरः पड़ोसी उज्जैन जिले के एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ यहां युवा कांग्रेस की महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

आरोपी, कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। पुलिस ने जानकारी दी। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि विधायक के बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों की जांच की जा रही है और अभियुक्त की तलाश जारी है। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने अपने बेटे के खिलाफ युवा कांग्रेस की महिला नेता के आरोपों को झूठा बताया है।

मोरवाल ने दावा किया, "मेरे बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता उससे धन ऐंठने का प्रयास काफी पहले से कर रही थी।" उन्होंने कहा, "मेरे बेटे को पहले ही आशंका थी कि महिला नेता उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करा सकती है। लिहाजा मेरे बेटे ने इस बारे में इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय को एक अप्रैल (बृहस्पतिवार) को बाकायदा लिखित शिकायत भी की थी।"

इस बारे में पूछे जाने पर डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा, "महिला नेता को लेकर विधायक के बेटे की शिकायत की भी जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।"

इस बीच, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि उन्होंने कथित दुष्कर्म काण्ड की संगठन स्तर पर आंतरिक जांच के लिए इस मोर्चे के नेताओं की तीन सदस्यीय समिति बना दी है और इससे हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया, "इस समिति में दो महिला नेताओं और एक पुरुष नेता को शामिल किया गया है ताकि सभी संवेदनशील पहलुओं पर मामले की जांच हो सके।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशकांग्रेसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई