लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: अगवा कर ला रहे किशोरी को मथुरा के पास ट्रेन में छोड़कर भागे तीन साधु, जानिए क्या मामला

By भाषा | Updated: July 20, 2019 12:07 IST

आरपीएफ ने किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया था।चाइल्ड हेल्पलाइन ने किशोरी के पिता से सम्पर्क किया है। किशोरी मध्य प्रदेश के सागर जनपद के मानगढ़ कस्बे की रहने वाली है। उसका नाम रश्मि है।

Open in App

मध्यप्रदेश के सागर जिले के मानगढ़ इलाके से एक किशोरी को अगवा कर ला रहे तीन साधु उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर मथुरा जंकशन स्टेशन से पूर्व आउटर पर ट्रेन से उतरकर कर भाग गए। रेलवे सुरक्षा बल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान प्रसाद के अनुसार 'होश में आने पर किशोरी ने बताया, 'वह मध्य प्रदेश के सागर जनपद के मानगढ़ कस्बे की रहने वाली है। उसका नाम रश्मि है।

किशोरी के पिता थानसिंह टाइल्स लगाने के ठेकेदार हैं। माता-पिता 17 जुलाई को गिरिराज परिक्रमा देने मथुरा आए हुए थे। तभी गांव के देवराज मंदिर एक बड़े भण्डारे का आयोजन हुआ तो वह भी सहेलियों के साथ भण्डारे में शामिल होने के लिए चली गई।' 

किशोरी ने बताया, 'भण्डारे में उसे तीन साधु मिले जिन्होंने उसे प्रसाद के नाम पर कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया और वे उसे ट्रेन में बैठा कर अपने साथ ले चले। लेकिन मथुरा के निकट यात्रियों की पूछताछ से घबराकर भाग गए। तब उन्हीं यात्रियों ने उसे मथुरा के स्टेशन पर उतार कर रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया।' 

आरपीएफ ने किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया था। चाइल्ड हेल्पलाइन ने किशोरी के पिता से सम्पर्क किया है। पिता थान सिंह ने बताया कि मथुरा से वापस लौटने पर उन्हें जब रश्मि घर पर नहीं मिली तो उन्होंने थाना मानगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद