लाइव न्यूज़ :

दोस्त की जान बचाने के लिए सिपाही के घर में की चोरी, चिट्ठी छोड़ कर कहा-लौटा दूंगा रुपये

By अभिषेक पारीक | Updated: July 7, 2021 13:27 IST

भिंड शहर में एक चोर ने एक घर से कीमती सामान चुराने के बाद वहां एक पत्र छोड़कर घर के मालिक से वादा किया है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए यह चोरी कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देभिंड में चोर ने चोरी करने के बाद पैसे लौटाने का वादा किया है। चोरी की वारदात एक सिपाही के घर में हुई। उस वक्त वहां कोई नहीं था। पुलिस को वारदात में किसी परिचित के होने का अंदेशा है। 

भिंड शहर में एक चोर ने एक घर से कीमती सामान चुराने के बाद वहां एक पत्र छोड़कर घर के मालिक से वादा किया है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए यह चोरी कर रहा है और बाद में सारा पैसा लौटा देगा। 

कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक कमलेश कटारे ने मंगलवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में नौकरी करने वाले पुलिस के एक सिपाही के घर में चोरी की यह वारदात पिछले सप्ताह हुई। सिपाही का परिवार भिंड शहर में रहता है और वारदात के समय घर में कोई नहीं था, सिपाही की पत्नी बच्चों सहित मायके गई हुई थी। 

चोरी के बाद छोड़ी चिट्ठी

उन्होंने बताया कि चोर ने मकान में चोरी करने के बाद एक चिट्ठी वहां छोड़ दी। पत्र में उसने लिखा, 'सॉरी दोस्त, मजबूरी थी, मैं ऐसा नहीं करता तो मेरे दोस्त की जान चली जाती। टेंशन मत लेना, जैसे ही पैसे आएंगे, तुम्हारे घर में फेंक जाऊंगा। तुम पैसे की बिल्कुल टेंशन मत लेना।'

परिचित के शामिल होने की आशंका

कटारे ने बताया कि पांच जुलाई की रात घर वापस लौटने पर सिपाही की पत्नी ने कमरों के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ देखा। चोर ने सोने चांदी के कुछ गहने चुराए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात में परिवार के किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े