लाइव न्यूज़ :

ताइक्वांडो कोच ने नाबालिग ट्रेनी के साथ टूर्नामेंट के दौरन की रेप की कोशिश, गोल्ड मेडलिस्ट है पीड़िता

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2018 08:59 IST

घटना के बाद मध्यप्रदेश मुरैना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कोच मनोज शिवहरे 17 अक्टूबर को अपनी ताइक्वांडो टीम को साथ लेकर ओपन टूर्नामेंट खेलने के लिए महाराष्ट्र पुणे गया था, जहां उसने 15 वर्षीय ट्रेनी के साथ रेप की कोशिश की।

Open in App

मध्यप्रदेश के मुरैना के एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और ताइक्वांडो कोच मनोज शिवहरे को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय  खिलाड़ी मनोज शिवहरे पर अपनी एक नाबालिग ट्रेनी ताइक्वांडो खिलाड़ी के रेप का आरोप है। मनोज को सोमवार की रात को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

टूर्नामेंट खिलाने ले जाकर कथित तौर पर रेप की घटना को दिया अंजाम 

थाना प्रभारी अतुल सिंह ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। मनोज पर आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, कोच मनोज 17 अक्टूबर को अपनी ताइक्वांडो टीम को साथ लेकर ओपन टूर्नामेंट खेलने के लिए महाराष्ट्र पुणे गया था। उस टीम में 15 वर्षीय पीड़िता भी थी। 

जबरदस्ती कमरे में घुसा था ताइक्वांडो कोच 

पुलिस ने बताया कि पुणे में टीम के सभी लोग एक होटल में रूके थे। कोच शिवहरे ने 18 अक्टूबर की रात नाबालिग खिलाड़ी के कमरे में गया था।  शिवहरे ने वहां उसके लड़की के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और रेप करने की कोशिश की। पीड़ित ने जब विरोध किया और चीख पुकार मचाई तो जिससे डर कर शिवहरे वहां से भाग निकला। 

पीड़ित लड़की ने इस टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल

थाना प्रभारी अतुल सिंह के मुताबिक,  पीड़ित लड़की ने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने घर आकर यह इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया और पुणे में विजेता खिलाड़ियों के लिए यहां सोमवार को हुए कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया।

मां ने दर्ज कराई रेप की शिकायत 

घटना के बारे में पता चलने पर पीड़िता और उसकी मां ने सोमवार की शाम को ही पुलिस स्टेशन मुरैना में घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी कोच के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद