लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: चाकू की नोंक पर बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से छीने पैसे, फरार

By भाषा | Updated: January 26, 2019 16:06 IST

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में जुट गए। पुलिस की मोबाइल वेन भी आरोपी की तलाश में क्षेत्र मे घुम रही है।

Open in App

शहर में दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर एक बैंक कर्मचारी से दो लाख रुपये लूट लिये। बदमाश बैंककर्मी की बाइक और मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए।पुलिस कोतवाली प्रभारी केएस त्रिपाठी ने बताया कि आज दोपहर एक बैंक का कर्मचारी (कलेक्शन एजेंट) संदीप मेवाडा :20: रिण दिए हुए समूहों से पैसा जमाकर बाइक से बैंक की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में एलआईसी कॉलोनी पर दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोकते हुए कहा कि उन्होंने भी समूह बनाया है और उन्हें रिण चाहिए। जवाब में बैककर्मी ने कहा कि वे आफिस में आएं वहीं बात करेंगे। इतने में लूटेरो ने संदीप को चाकू दिखाया और उसके पास से 2,00,000 रुपये की नकदी , बाइक और मोबाइल फोन लेकर घटनास्थल से फरार हो गए।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में जुट गए। पुलिस की मोबाइल वेन भी आरोपी की तलाश में क्षेत्र मे घुम रही है।त्रिपाठी ने बताया पुलिस पूरी तरह से नाकेबंदी कर आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO