लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन घायल, सामने आई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 14:36 IST

हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि ऐसा बताया जाता है कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे गोली लगने के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के, एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित छह लोगों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इस हमले में तीन अन्य घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के लेपा गांव में हुई।

पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि गोली लगने के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई और मारे गए तीन पुरुष और तीन महिलाएं एक ही परिवार के सदस्य थे। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘ऐसा बताया जाता है कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी।’’ 

टॅग्स :Madhya Pradeshcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा