मध्य प्रदेश: बागी पान सिंह तोमर का गांव लेपा भिड़ोसा, फिर चली बदले की बंदूक

By नईम क़ुरैशी | Updated: May 5, 2023 16:53 IST2023-05-05T16:53:46+5:302023-05-05T16:53:46+5:30

यहां शुक्रवार को 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इनमें 3 महिला हैं। जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। जमीन कब्जाने के विवाद में चली बंदूक से चम्बल की शांत बीहड़ एक बार फिर गूंज उठी है

Madhya Pradesh Rebel Paan Singh Tomar's village Lepa Bhidosa, gun fired again | मध्य प्रदेश: बागी पान सिंह तोमर का गांव लेपा भिड़ोसा, फिर चली बदले की बंदूक

मध्य प्रदेश: बागी पान सिंह तोमर का गांव लेपा भिड़ोसा, फिर चली बदले की बंदूक

Highlightsमुरैना का लेपा भिड़ोसा गांव जो बागी पान सिंह तोमर का गांव हैयहां शुक्रवार को 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इनमें 3 महिला हैं

मुरैना (मध्य प्रदेश): मुरैना का लेपा भिड़ोसा गांव जो बागी पान सिंह तोमर का गांव है। यहां शुक्रवार को 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इनमें 3 महिला हैं। जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। जमीन कब्जाने के विवाद में चली बंदूक से चम्बल की शांत बीहड़ एक बार फिर गूंज उठी है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस और मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस ए के पटनायक ने मुरैना जिला अभिभाषक संघ के कार्यक्रम में बरसों पहले एक सवाल पूछा था! अगर पुलिस यहां सही काम कर रही है, कानून सही काम कर रहा है, अदालतें सही काम कर रहीं हैं तो क्यों लेते हैं लोग यहां पर बदला? 

उल्लेखनीय है जस्टिस पटनायक ने थ्योरी ऑफ रिवेंज पर रिसर्च की थी। इसी विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ अभिभाषक विद्याराम गुप्ता ने कहा था कि पुलिस और कोर्ट करते हैं चम्बल में बागी पैदा! यह यक्ष प्रश्न आज भी यहां विद्यमान है, इतिहास ने खुद को दोहराया है और बागी सल्तनत की पुनरावृत्ति हुई है। कहां है पुलिस और कहां हैं अदालतें, क्यों घटी उसी जगह उसी वजह से यह घटना, उसी पान सिंह तोमर के यहां जिस पर फिल्म सारा भारत देख चुका है?

Web Title: Madhya Pradesh Rebel Paan Singh Tomar's village Lepa Bhidosa, gun fired again

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Madhya Pradesh