शादी से कुछ ही घंटे पहले दुल्हन की गला रेतकर हत्या, नवविवाहित को मार डाला

By भाषा | Updated: July 6, 2020 21:58 IST2020-07-06T21:58:00+5:302020-07-06T21:58:00+5:30

रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का सुराग मिल गया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Madhya Pradesh ratlam murder case few hours wedding bride strangled death killed newly married | शादी से कुछ ही घंटे पहले दुल्हन की गला रेतकर हत्या, नवविवाहित को मार डाला

सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Highlightsतिवारी ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला है। वे शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया थे। अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, तब आरोपी युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी।

रतलामःमध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में शादी से कुछ ही घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई 25 वर्षीय दुल्हन की कथित रूप से गला रेत कर रविवार को हत्या कर दी गई है।

दुल्हन शाजापुर से जावरा आई थी और उसका नागदा के युवक से रविवार शाम को ही शादी होने वाली थी। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का सुराग मिल गया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

तिवारी ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला है। वे शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया थे। वर पक्ष नागदा का है। उन्होंने कहा कि दुल्हन जब शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, तब आरोपी युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी।

तिवारी ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से सभी चौक गए। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है। 

शादी के सिर्फ एक हफ्ते बाद सोमवार को 27 वर्षीय एक नवविवाहित महिला मृत मिली

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपनी शादी के सिर्फ एक हफ्ते बाद सोमवार को 27 वर्षीय एक नवविवाहित महिला मृत मिली। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सर्किल ऑफिसर आशीष प्रताप ने बताया कि महिला की 28 जून को शादी हुई थी और खतौली इलाके के एक गांव में अपने माता-पिता के घर आई थी। रविवार की रात से वह लापता थी। अधिकारी ने बताया कि उसका शव उसके घर के पास खेत में पाया गया। उसका गला रेता गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन किया, लड़की की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 16 वर्षीय एक लड़की और उसके 20 वर्षीय प्रेमी ने अपने घर पर जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़का अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना नरौरा पुलिस थाने के राजघाट इलाके में रविवार रात हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे। वे एक ही समुदाय के थे। वे शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के माता-पिता ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी क्योंकि वह नाबालिग थी।

उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात, लड़की लड़के के घर गई और दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देबई ले जाया गया। लड़की की वहां मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लड़के के परिवार ने उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

मुजफ्फरनगर में किशोरी से बलात्कार, विरोध करने पर पिटाई

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और विरोध करने पर उसे पीटा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी सुरेश सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में यह घटना हुई।

यादव के अनुसार, लड़की के मामा की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिन्होंने पीड़िता की कथित पिटाई की थी। एसएचओ ने कहा कि सभी आरोपी फरार हैं। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी किशोरी के घर में तब घुस गया, जब वह अपनी चचेरी बहन के साथ सो रही थी। इसमें आगे कहा गया है कि आरोपी पीड़िता को बलपूर्वक पास के एक स्थान पर ले जाया गया और उससे बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को पीटा।

नोएडा के सेक्टर-82 में महिला ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या की

नोएडा के सेक्टर 82 में रहने वाली एक महिला ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रविवार को थाना फेस- 2 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 82 स्थित एलआईजी अपार्टमेंट में रहने वाली रोज़ी बेगम (32वर्ष) ने पंखे में फंदा लगाकार आत्महत्या की कोशिश की।

परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Web Title: Madhya Pradesh ratlam murder case few hours wedding bride strangled death killed newly married

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे