लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः बलात्कारी उपसरंपच को पुलिस ने गांव से अदालत तक कान पकड़ाकर घुमाया, निकाला जुलूस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 23, 2018 19:44 IST

आरोपी 12वीं की एक छात्रा को बन्धक बना कर उसका यौन शोषण कर रहा था।

Open in App

इन्दौर, 23 मार्च (रिपोर्टः मुकेश मिश्र): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में बलात्कारी उपसरपंच का पुलिस ने उसी के गाँव में जुलूस निकालकर अदालत तक ले गयी। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है। आरोपी 12वीं की एक छात्रा को बन्धक बना कर उसका यौन शोषण कर रहा था।

तराना थाना प्रभारी दीपल शेजवार ने बताया की आरोपी का नाम रामप्रसाद सोलंकी निवासी ग्राम तोबरीखेड़ा है। राम प्रसाद यहां से उपसरंपच है। उसने गांव की 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की को बहला-फुसला कर अपने जाल में फांस लिया और फिर एक मन्दिर में झूठी शादी कर उसे उसके साथ बलात्कार करता रहा।

फरियादी के अनुसार आरोपी ने उसे एक किराये के कमरें में रखा था। जब भी वह बाहर जाता कमरे के बाहर ताला लगा देता था। जबकि आरोपी पहले से ही शादीशुदा था। यह बात लड़की को पता चली वह उसके चंगुल से किसी तरह बच कर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस में शिकायत होने की जानकारी जैसे ही आरोपी को लगी वह फरार हो गया। तीन महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसी के गांव में उसका जुलूस निकला। आरोपी उपसरंपच को अदालत ने जेल भेज दिया है।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े