लाइव न्यूज़ :

madhya pradesh ki khabar: गांव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 100 रुपये का लालच दिया था

By भाषा | Updated: May 9, 2020 20:26 IST

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आरोपी ने बच्ची को 100 रुपये का लालच देकर गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार के आरोप में इंदर सिंह तंवर नामक युवक को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।शुक्रवार को नाबालिग जब खेत से अपने घर आ रही थी तब आरोपी ने उसे 100 रुपये का लालच देकर साथ में चलने के लिए कहा।

राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले स्थित एक गांव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया।

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी लोहिया ने बताया कि नौ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में इंदर सिंह तंवर नामक युवक को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाबालिग जब खेत से अपने घर आ रही थी तब आरोपी ने उसे 100 रुपये का लालच देकर साथ में चलने के लिए कहा। इस पर बालिका ने उसे मना किया तो वह उसे जबरदस्ती खींच कर पास के सूखे नाले में ले गया और वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

लोहिया ने बताया कि घर लौटकर बालिका ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

महाराष्ट्र: अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 19 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा मोहखाड़ा गांव की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जनसंपर्क अधिकारी हेमंत काटकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पालघर जिले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 18 अप्रैल को 18 वर्षीय पीड़िता का अपहरण कर लिया था और बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में पीड़िता किसी तरह से वहां से भाग निकली और उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जांच जारी है।

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि पीड़िता के भाई की ओर से बुधवार को दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण),366 (अपहरण की सजा) ,376 :डी: (सामूहिक दुष्कर्म) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में कथित तौर शामिल एक अन्य नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है। महिला अपराध अनुसंधान सेल के पुलिस उपाधीक्षक और जांच अधिकारी जग्गूराम ने बताया कि नाबालिग लड़की का मोटरसाइकिल पर आए चार लोगों ने अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी निसार, सलमान, और जाकिर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद