लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी आरोपी को गुजरात से धर दबोचा, गरमा सकता है ‘हनी ट्रैप’ मामला

By भाषा | Updated: June 28, 2020 14:05 IST

मानव तस्करी समेत 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में कथित भूमिका के कारण सोनी की तलाश की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सोनी के भाई महेन्द्र सोनी (64) को मानव तस्करी के आरोप में गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश पुलिस ने 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी पर करीब 1.5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इंदौर: मध्य प्रदेश पुलिस ने मानव तस्करी समेत 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में पिछले सात महीने से वांछित आरोपी को पड़ोसी गुजरात से रविवार सुबह गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी पर करीब 1.5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया, "हमने करीब 1.5 लाख रुपये के इनामी आरोपी जीतू सोनी को गुजरात से रविवार सुबह गिरफ्तार किया।" उन्होंने बताया कि सोनी की गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जायेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी समेत 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में कथित भूमिका के कारण सोनी की तलाश की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सोनी के भाई महेन्द्र सोनी (64) को मानव तस्करी के आरोप में गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, सियासी आलोचक सूबे में तीन महीने पहले हुए सत्ता परिवर्तन के बाद सोनी की गिरफ्तारी के राजनीतिक मायने भी तलाश रहे हैं।

कयास लगाये जा रहे हैं कि अब कुख्यात ‘हनी ट्रैप’ मामले को लेकर सरगर्मियां तेज हो सकती हैं। प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाले इस हाईप्रोफाइल सेक्स काण्ड का खुलासा कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किया था।

कांग्रेस के ही 22 बागी विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने के बाद मार्च में इस सरकार का पतन हो गया था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आयी थी। संगीन आपराधिक मामलों में गिरफ्तार सोनी इंदौर के सांध्य दैनिक "संझा लोकस्वामी" का मालिक और प्रधान संपादक भी है।

पिछले साल के अंत में उसके परिवार के डांस बार, दो बंगलों, होटल और रेस्तरां समेत अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से ऐन पहले, शाम का यह अखबार ‘हनी ट्रैप’ मामले में फंसे राजनेताओं और नौकरशाही से जुड़े रसूखदार लोगों से कथित रूप से संबंधित ऑडियो-वीडियो पर आधारित खबरें प्रकाशित और प्रसारित कर रहा था।

‘हनी ट्रैप’ गिरोह की पांच महिलाओं और उनके ड्राइवर को भोपाल और इंदौर से सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। गिरोह खुफिया कैमरों से अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर अपने "शिकारों" को इस आपत्तिजनक सामग्री के बूते ब्लैकमेल करता था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े