लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 27, 2018 18:25 IST

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को कल रात गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।'

Open in App

जबलपुर, 27 मार्च: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पनागर थानांतर्गत 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आठ वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस अधीक्षक अखिल वर्मा ने बताया, 'पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को कल रात गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।' उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची कक्षा तीसरी की छात्रा है।

वर्मा ने बताया कि आरोपी रविवार की रात बेटी के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां जाग गयी और उसने आरोपी को धक्का देकर बच्ची को उसके चंगुल से बचाया।

उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी पिता ने मां-बेटी को कमरे में बंद कर दिया और वहां से चला गया। सोमवार की सुबह महिला ने पड़ोसियों को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

वर्मा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार इसके पहले भी उसका पिता गत दो माह में दो बार कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट