लाइव न्यूज़ :

मैं तेरे बच्चे की मां बनने वाली हूं और मेरा इलाज कराओ?,18 वर्षीय गर्भवती युवती को विवाहित प्रेमी और भाई ने सामूहिक रेप कर खाई में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 22:21 IST

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. राय ने कहा, ‘‘युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्पीड़न किया और तेलन मार्ग पर खाई में धकेल दिया।बेहतर उपचार के लिए दमोह रेफर कर दिया गया।माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

दमोहः मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 18 वर्षीय एक गर्भवती युवती को उसके विवाहित प्रेमी एवं एक अन्य आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद खाई में धकेल दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधान ने दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिंगरामपुर चौकी के अंतर्गत तेलन मार्ग के पास गंभीर रूप से घायल महिला को सोमवार सुबह खाई में देखा। जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति पीड़िता को अपने निजी वाहन से जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. राय ने कहा, ‘‘युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

उन्होंने उसका उत्पीड़न किया और उसे तेलन मार्ग पर खाई में धकेल दिया।’’ उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए दमोह रेफर कर दिया गया। पीड़िता कटनी की रहने वाली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता रविवार दोपहर करीब दो बजे के बाद से लापता थी और इस संबंध में माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

चौहान ने बताया कि महिला शुरू में जानकारी साझा करने को तैयार नहीं थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में उसके सात महीने की गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद उसने घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी से अपना इलाज कराने में मदद मांगी थी।

उसका प्रेमी और प्रेमी का रिश्ते का भाई उसे इलाज कराने के बहाने दमोह के डुमरगाव गांव ले गए। उन्होंने जंगल में उसके साथ बलात्कार किया और फिर वे उसे छोड़कर चले गए।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कटनी के माधव नगर थाने के प्रभारी अभिषेक चौबे ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चूंकि पीड़िता से जब बलात्कार हुआ, उस समय वह नाबालिग थी इसलिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली