लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में आरएसएस के एक और कार्यकर्ता की हत्या से रोष, पिछले सात दिनों में तीसरा राजनीतिक मर्डर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2019 12:25 IST

मध्यप्रदेश के रतलाम में 23 जनवरी को आरएसएस और बीजेपी के स्वयंसेवक हिम्मत पाटीदार की हत्य़ा का मामला सामने आया है।

Open in App

मध्य प्रदेश के रतलाम में 23 जनवरी को आरएसएस और बीजेपी के स्वयंसेवक हिम्मत पाटीदार की हत्या का मामला सामने आया है। उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है। पुलिस अभी तक दोषियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक का भाई जिला घोष प्रमुख है। स्थानीय पुलिस हत्याओं की धारा का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है, मगर दोषी को कोई अभी अता-पता नहीं है।

इस घटना के बाद वहां की कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं राजनितिक गलियारों में आरएसएस कार्यकर्ता की तीसरी मृत्यु के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतक को आरएसएस का स्वयंसेवक बताया है। उन्होंने इस हत्या के मामले में विपक्ष पार्टी कांग्रेस पर भी आरोप लगाए।

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की गला रेतने के बाद उसका चेहरा जलाने की कोशीश भी की गई थी। घटना होने के बाद रतलाम के ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा आरएसएस और बीजेपी के कई बडे़ नेता मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस हत्याओं की धारा का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है, मगर दोषी को कोई अभी अता-पता नहीं है।

शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर हिम्मत पाटीदार की हत्या पर दुख जताया है। ट्वीट में पूर्व सीएम ने लिखा कि 'रतलाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक  श्री हिम्मत पाटीदार को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी हत्या की खबर से मन व्यथित है। सरकार से उनके हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर भी कई सवाल उठाएं है।

एक हफ्ते में तीसरे स्वयंसेवक की हत्या

इस हत्या से पहले किसी अंजान शख्स ने दो आरएसएस-बीजेपी से जुड़े स्वयंसेवकों को मौत के घाट उतार दिया था। पहला मामला 17 जनवरी के मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष व बीजेपी नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं 20 जनवरी को बीजेपी नेता मनोज ठाकरे को भी दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया था। वहीं तीसरी घटना रतलाम की है जिसमें आरएसएस के स्वयंसेवक हिम्मत पाटीदार की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO