लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में नया मोड़, खास सेवादार से पुलिस ने की पूछताछ

By भाषा | Updated: December 29, 2018 05:18 IST

भय्यू महाराज (50) ने यहां बाइपास रोड स्थित अपने बंगले में 12 जून को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 

Open in App

इंदौर, 28 दिसंबर: आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की खुदकुशी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात उनके खास सेवादार से पूछताछ की। भय्यू महाराज के विश्वस्त सहयोगी रहे इस शख्स का लम्बे वक्त से कोई अता-पता नहीं था और पुलिस पूछताछ के लिये उसे तलाश कर रही थी। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आगम जैन ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि भय्यू महाराज की खुदकुशी के मामले में उनके खास सेवादार विनायक दुधाड़े से पूछताछ की जा रही है। 

जैन ने कहा, "हम मामले के अलग-अलग पहलुओं पर उससे पूछताछ कर रहे हैं। हमने पूछताछ के लिये उसे नोटिस भेजा था। इस पर वह खुद हमारे सामने पेश हुआ." सूत्रों के मुताबिक भय्यू महाराज के पूर्व ड्राइवर कैलाश पाटिल ने पुलिस को हाल ही में दिये बयान में दावा किया है कि एक युवती आध्यात्मिक गुरु को ब्लैकमेल कर रही थी। पाटिल ने भय्यू महाराज से धन ऐंठने के इस कथित गोरखधंधे में दुधाड़े की भूमिका पर भी सवाल उठाये हैं। 

भैयू महाराज के कथित सुसाइड नोट में उनके वित्तीय अधिकार, सम्पत्ति, बैंक खाते और संबंधित मामलों में दस्तखत का हक दुधाड़े को सौंपे जाने का जिक्र है। दुधाड़े करीब 15 साल पहले उनसे जुड़ा था और साये की तरह उनके साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक भय्यू महाराज (50) ने यहां बाइपास रोड स्थित अपने बंगले में 12 जून को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 

 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह