लाइव न्यूज़ :

मुरैनाः पत्नी, पुत्र और पुत्री की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, फांसी लगाकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2021 20:04 IST

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर की पलिया कॉलोनी स्थित शख्स ने परिवार को मार डाला। बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि इन चारों के शव सुबह करीब छह बजे उनके घर में पाये गये।सत्यदेव किराना की दुकान चलाता था।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना शहर की पलिया कॉलोनी स्थित अपने घर पर एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की तड़के अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री की धारदार हथियार से गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस ने बताया कि इन चारों के शव सुबह करीब छह बजे उनके घर में पाये गये। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि पलिया कालोनी (सुदामानगर) में सत्यदेव शर्मा (42) अपनी पत्नी ऊषा (40), पुत्र अश्वनी (12) एवं पुत्री शालिनी (10) के साथ रहता था।

उन्होंने कहा कि सत्यदेव ने पहले किसी धारदार हथियार से हमला कर पत्नी, पुत्र एवं पुत्री की हत्या कर दी और फिर खुद भी फाँसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। यादव ने बताया कि पुलिस ने खून से सने धारदार हथियार को मौके से बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि सत्यदेव किराना की दुकान चलाता था।

यादव ने कहा कि घटना का पता सुबह करीब छह बजे के आसपास पड़ोसियों को उस वक्त लगा, जब उसकी दुकान नहीं खुलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर उनके कमरे में अंदर देखा। उन्होंने कहा कि कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे और दरवाजे को तोड़कर चारों शवों को बाहर निकाला गया। यादव ने बताया कि पुलिस अभी मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मां ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में एक महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को अपने दो बच्चों की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान में गुलाब नामक व्यक्ति की पत्नी अंजुम (35) ने अपने बेटे उमेर (10) और बेटी अलिफ्शा (05) की गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अंजुम को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गुलाब हरियाणा के गुडगांव और फरीदाबाद में कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है और हरियाणा में ही रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर गुलाब का अपनी पत्नी अंजुम से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाराज होकर गुलाब फरीदाबाद चला गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा