लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: होटल में नाबालिग से दुष्कर्म कर भागा फूफा, रोती बच्ची को लोगों ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2020 07:51 IST

एसआई जितेन्द्र मिश्रा ने बताया विदिशा बासौदा लाल पठार निवासी 12 वर्षीय बालिका का उसके फूफा रामसेवक निवासी ग्राम पालखेड़ी जिला आगर मालवा ने अपहरण किया और 6 फरवरी को उज्जैन ले आया। गुदरी चौराहा स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देवासगेट बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के गुदरी चौराहा स्थित होटल में नाबालिग भतीजी से उसके फूफा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।बाद में आरोपी बच्ची को देवासगेट बस स्टैंड क्षेत्र में छोड़ कर भाग गया। रोती हुई बच्ची को लोगों ने चाइल्ड लाइन की मदद दिलवाई।

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र के गुदरी चौराहा स्थित होटल में नाबालिग भतीजी से उसके फूफा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी बच्ची को देवासगेट बस स्टैंड क्षेत्र में छोड़ कर भाग गया। रोती हुई बच्ची को लोगों ने चाइल्ड लाइन की मदद दिलवाई। इसके बाद पूरे घटनाक्रम से थाने में पर्दा उठा।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसआई जितेन्द्र मिश्रा ने बताया विदिशा बासौदा लाल पठार निवासी 12 वर्षीय बालिका का उसके फूफा रामसेवक निवासी ग्राम पालखेड़ी जिला आगर मालवा ने अपहरण किया और 6 फरवरी को उज्जैन ले आया। गुदरी चौराहा स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देवासगेट बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया।

लोगों ने बालिका को रोते हुए देख चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। वहां से उसे महाकाल थाने भेजा गया। पुलिस ने बालिका की रिपोर्ट पर फूफा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे पालखेड़ी आगर मालवा से हिरासत में ले लिया।

एसआई मिश्रा के अनुसार रामसेवक मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला है और उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण घर वालों ने उसे बेदखल कर दिया, जिसके बाद से वह आगर मालवा में रह रहा था। उसके खिलाफ धारा 376 सहित पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह