लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए काजी ने बनाया फर्जी निकाहनामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 1, 2018 03:33 IST

शेख ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने काजी को आज ही एक स्थानीय अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिये उसे एक दिन की हिरासत में भेजे जाने की गुहार की।

Open in App

इंदौर, 1 अगस्त: बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिये कथित रूप से फर्जी निकाहनामा तैयार करने वाले काजी को पुलिस ने मंगलवार को यहां धर दबोचा। जिला अभियोजन अधिकारी मोहम्मद अकरम शेख ने बताया कि निकाह के नाम पर फर्जीवाड़े की तसदीक के बाद काजी मोहम्मद उमर कादरी (45) को भंवरकुआं पुलिस ने पकड़ा है। 

उन्होंने बताया कि कादरी पर आरोप है कि उसने एक युवती से बलात्कार के आरोपी परवेज अली (28) को गिरफ्तारी से बचाने के लिये साजिश के तहत फर्जी निकाहनामा तैयार किया। इसकी पोल तब खुली, जब पीड़ित युवती ने कुछ दिन पहले पुलिस को इस बारे में शिकायत की। शेख ने बताया कि अली को पुलिस करीब चार महीने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है। उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र भी पेश किया जा चुका है।

अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अली ने गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस के सामने एक निकाहनामा पेश किया था और दावा किया था कि पीड़ित युवती कोई और नहीं, बल्कि उसकी बीवी है। हालांकि, युवती ने अली के साथ निकाह की बात से साफ इंकार करते हुए निकाहनामे को फर्जी करार दिया था।उन्होंने बताया कि जांच के बाद पुलिस हाल ही में इस नतीजे पर पहुंची कि निकाहनामा जाली है। छानबीन में यह भी पता चला कि अली की एक बीवी पहले से है।

शेख ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने काजी को आज ही एक स्थानीय अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिये उसे एक दिन की हिरासत में भेजे जाने की गुहार की। अदालत ने यह गुहार मंजूर कर ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा