लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: इटारसी में बीच बाजार में करणी सेना के नेता की चाकू से गोदकर हत्या, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

By विनीत कुमार | Updated: September 4, 2022 15:08 IST

इटारसी में शुक्रवार रात करणी सेना के नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना बीच बाजार में हुई। तीन लोगों ने करणी सेना के नेता रोहित सिंह राजपूत पर हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइटारसी में करणी सेना से जुड़े 28 साल के एक शख्स की चाकू मारकर हत्या।रोहित सिंह राजपूत पर तीन लोगों ने हमला किया था, बचाने आए दोस्त पर भी किया गया हमला।पुलिस ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया है, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के इटारसी में करणी सेना से जुड़े 28 साल के एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की है और हत्या की वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिस शख्स को चाकू मारी गई, उसकी पहचान रोहित सिंह राजपूत के तौर पर हुई है और वह इटारसी में करणी सेना का सचिव था। रोहित सिंह राजपूत को नगरपालिका कार्यालय के सामने तीन लोगों ने मिलकर चाकू मारा।

रोहित को बचाने की कोशिश करने वाले तो उसके दोस्त सचिन पटेल पर भी चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पटेल की हालत गंभीर है।

पुरानी रंजिश में हत्या का शक

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इटारसी थाना प्रभारी आरएस चौहान ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर रोहित सिंह राजपूत की हत्या की गई। हत्या का मुख्य आरोपी 27 वर्षीय रानू उर्फ ​​राहुल है। पीड़ित और उसका दोस्त एक चाय की दुकान के पास मुख्य बाजार क्षेत्र में खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उनके पास पहुंचे, जिनसे बहस शुरू हो गई। विवाद के दौरान, उनमें से एक ने अचानक चाकू निकाला और रोहित राजपूत पर कई बार चाकू से वार किए।

तीनों आरोपियों- राहुल, अंकित भट और ईशु मालवीय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। एक आरोपित अंकित भट के मकान को भी अनुमंडल दंडाधिकारी मदन रघुवंशी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेंद्र चौहान व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण का हवाला देकर ध्वस्त किया गया। सूत्रों का कहना है कि अन्य दो आरोपियों के घरों पर भी बुल्डोजर चलाया जाएगा।

पांच दिन पहले इसी इलाके में अपराधियों ने अभिषेक मालवीय नाम के एक बैंक कर्मचारी की पिटाई कर दी थी। पूर्व स्पीकर और स्थानीय बीजेपी विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने उसी रात थाने पहुंचकर शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर नाराजगी जताई थी। बिजली विभाग के अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भी हाल में सीतारमण शर्मा ने शहर में अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन भी किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा