लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh ki khabar: विचाराधीन महिला कैदी ने जेल के स्नानगृह में फांसी लगायी, दहेज प्रताड़ना का मामला

By भाषा | Updated: April 7, 2020 17:16 IST

संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला जेल के स्नानगृह में अंजू सेन (55) का फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। यह फंदा महिला के साड़ी और ब्लाउज से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल की अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली महिला कैदी 25 जुलाई 2019 से इस कारागार में बंद थी। वह दहेज प्रताड़ना के आरोपों में एक अदालती मुकदमे का सामना कर रही थी।

इंदौरःदहेज प्रताड़ना के आरोपों का सामना कर रही 55 वर्षीय महिला कैदी ने मंगलवार को जिला जेल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला जेल के स्नानगृह में अंजू सेन (55) का फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। यह फंदा महिला के साड़ी और ब्लाउज से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

इस बीच, जिला जेल की अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली महिला कैदी 25 जुलाई 2019 से इस कारागार में बंद थी। वह दहेज प्रताड़ना के आरोपों में एक अदालती मुकदमे का सामना कर रही थी।

इसी मुकदमे में उसका पति और बेटा भी आरोपी हैं। ये दोनों भी जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया, "महिला कैदी ने मंगलवार सुबह आम दिनों की तरह जेल में चाय-नाश्ता किया था। वह जेल में अन्य महिला कैदियों के साथ सुबह की प्रार्थना में भी शामिल हुई थी।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा