लाइव न्यूज़ :

पत्नी को कुत्ते ने काटा, पति ने गोली मार हत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज किया

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 3, 2021 21:29 IST

डॉ. विदित पाठक की शिकायत पर सुदामा नगर रहने वाले नरेन्द्र विश्ववइया के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला बुधवार की रात द्वारकापुरी इलाके की है।आरोपी की पत्नी को कुत्ते ने काट दिया था। नरेंद्र की पत्नी शाम को काम निपटाकर घर लौटी थी।

इंदौरः पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कुत्ते की गोली मार कर हत्या किए जाने का अपराध दर्ज किया है।

बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी को कुत्ते ने काट दिया था। यह मामला बुधवार की रात द्वारकापुरी इलाके की है। यहाँ रहने वाले डॉ. विदित पाठक की शिकायत पर सुदामा नगर रहने वाले नरेन्द्र विश्ववइया के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि नरेंद्र की पत्नी शाम को काम निपटाकर घर लौटी थी। बारिश होने से वे दौड़कर घर की ओर जा रही थीं। उन्हें दौड़कर जाता देख कुत्ता भी उनके पीछे दौड़ा और उन्हें काट लिया। इसी बात को लेकर पहले नरेंद्र ने बाहर आकर बहस की।

इसके बाद देर रात को अपनी राइफल लेकर आया और कुत्ते के सिर पर बंदूक रखकर गोली मार दी। गोली लगते ही गर्दन से खून निकलने लगा और कुछ देर तड़पने के बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया। नरेंद्र का कहना है कि कुत्ता पागल हो गया था और लोगों को काटने लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा